एचएमटी कर्मचािरयों ने सांसद को ज्ञापन देकर सैलरी की मांग की
िपंजौर|एचएमटी कार्मिकसंघ पदाधिकारियों ने शुक्रवार को अंबाला सांसद रतन लाल कटारिया को ज्ञापन देकर एचएमटी कर्मचारियों का गत 18 महीने से रुका वेतन दिलवाने और पिंजौर यूनिट को बंद ना करने की मांग की। संघ प्रधान महेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष बीडी बत्रा, महासचिव कांटिवाल ने केन्द्र के नाम दिए ज्ञापन में कहा कि डेढ़ साल से वेतन मिलने से परेशान कर्मचारियों का सब्र जवाब दे चुका है फैक्टरी में किसी भी अप्रिय घटना से बचाने के लिए तुंरत कर्मचारियों का वेतन दिया जाए।