इंदर कुमार बने मिस्टर पिंजौर
पंचकूला बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन की ओऱ् से रविवार को एचएमटी पिंजौर के भीमराव अंबेडर स्टेडियम में ओपन मिस्टर पिंजौर ओपन जूनियर मिस्टर पिंजौर बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर हरियाणा के खनन मंत्री मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में मौजूद रहे। प्रतियोगिता में इंदर कुमार को मिस्टर पिंजौर चुना गया।