पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अफसरों के साथ बीजेपी नेता ने किया सर्वे

अफसरों के साथ बीजेपी नेता ने किया सर्वे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गर्मियों में पानी की दिक्कत होगी दूर, लगेंगे 4 ट्यूबवेल

पिंजौरपेयजल परियोजना को पूरे होने में करीब दो महीने का समय लग सकता है। आने वाली गर्मियों में पीने के पानी की समस्या पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। इस प्रोजक्ट पर करीब सात करोड़ रुपयों की लागत आएगी। यह बात जन-स्वास्थ्य विभाग मंडल पिंजौर के एसडीओ विकास गुप्ता, कनिष्ठ अभिंयता विनोद कुमार ने पिंजौर नगर निगम के वार्ड नंबर 3 की शिव-लेखू काॅलोनी में भूमिगत पेयजल पाइपलाइन डालने के लिए किए जा रहे निरीक्षण के दौरान कही।

जन-स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे कार्यों का निरीक्षण करने के लिए भाजपा एससी सैल जिला महासचिव परमजीत कौर पम्मी ने दौरा किया। उन्होंने विभाग के अधिकारियों से कार्यों के बारे में बारीकी से जानकारी ली। विभाग के जेई विनोद कुमार ने बताया कि पिंजौर-नालागढ़ रोड पर स्थित सुखना नदी पर चार लाख लीटर का पानी का टैंक बनाया जा रहा है। वहीं पर एक ट्यूबवेल लगाया जा रहा है। वहीं दूसरा ट्यूबवेल बिटना रोड जेपी गुरुकुल स्कूल के समीप 1.65 लाख लीटर का टैंक, इसी तरह अब्दुल्लापुर काॅलोनी में आटा मिल के समीप 1.80 लाख लीटर का टैंक और ट्यूबवेल, रत्तपुर काॅलोनी के रेलवे लाइन और प्राइवेट स्कूल के समीप 2.50 लाख लीटर का टैंक, शिव काॅलोनी में रानी बाग के समीप 3 लाख लीटर का पानी का टैंक और ट्यूबवेल लगाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा भूमिगत पेयजल पाइपलाइन फिलहाल प्रगति विहार धर्मपुर काॅलोनी तक लाइन पहुंचा दी गई है। अगले दो महीनों के भीतर कार्यों को अंजाम दे दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि रेलवे क्राॅसिंग के समीप अंडरग्रांउड पेयजल पाइपलाइन बिछाने के लिए रेलवे विभाग अंबाला से बात चल रही है जिसके लिए जल्द मंजूरी मिल जाएगी।

उन्होंने कहा कि आने वाली गर्मियों के दौरान पीने के पानी का संकट पूरी तरह से खत्म हो जाएगा और लोगों को दिन में दो दफा पानी मिल सकेगा।

खबरें और भी हैं...