पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धर्मपुर कॉलोनी मेन रोड किनारे अवैध कब्जे होने से लगता है जाम

धर्मपुर कॉलोनी मेन रोड किनारे अवैध कब्जे होने से लगता है जाम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरनिगम पिंजौर जोन की धर्मपुर काॅलोनी की मुख्य सड़क के किनारोंं पर रेहड़ी-फडि़याों के कारण प्रतिदिन ट्रैफिक जाम लग रहे हैं। अंबाला-शिमला राजमार्ग पर पिंजौर की धर्मपुर काॅलोनी के अंदर घुसते ही दूकानदारों ने दोनों ओर कई कई फुट पर अवैध कब्जे कर लिए हैं जिनमें कई लोहे के टीन के शैड तक पड़ चुके हैं जिनमें सब्जियों की रेहडि़यां-फडि़यां लग रही है जिन्हे किराए पर दिया जा रहा है।

नगर निगम की जमीन पर अवैध कब्जे कर उसके बाद उन्हे किराए पर देकर प्रति महीने हजारों रुपयों का मुनाफा कमाने का धंधा जारी है। हालांकि नगर निगम को भी पता है कि अवैध कब्जे बरकरार है लेकिन विभाग इस मामले में चुप्पी साधे बैठा है। दुकानदारों ने धर्मपुर काॅलोनी के रोड पर 5 से 10 फुट तक के लोहे के शैड डाल रखे है और दुकान का सामान बाहर सजा रखा है। सुबह और शाम को स्कूली बसों के आने जाने के कारण प्रतिदिन ट्रैफिक जाम लग रहा है पैदल आने जाने वाले लोगों को निकलना काफी मुश्किल हो चुका है लोगों ने कई बार निगम को शिकायत की लेकिन विभाग द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं की। धर्मपुर काॅलोनी को जाने वाली मुख्य सडक़ की चौड़ाई 24 से 30 फुट तक थी जो अब मात्र सिकुडक़र 18 से 20 फुट तक रह गई है। वहीं धर्मपुर काॅलोनी में मेन सड़कपर गंदा पानी सडक़ को तोड़ रहा है जिस कारण आने जाने वालों के लिए यह रास्ता बंद होकर रह गया है। मुख्य सडक़ पर खड़े गंदे पानी के कारण आवाजाही ठप होकर रह गई है। सडक़ पर बड़े बड़े गड्डे पड़ चुके हंै जिन पर चलना दोपहिया वाहन चालकों के लिए बेहद मुश्किल हो गया है शाम ढलते ही यहां पर सडक़ हादसे हो रहे है कई लोग अंधेरें में चोटें तक खा चुके है। नगर निगम अभियंता गोपाल कालावत ने कहा कि जल्द ही धर्मपुर काॅलोनी में अवैध कब्जे हटाए जाएंगे साथ ही सडक़ पर जल्द ही मरम्मत का काम शुरु करवाया जाएगा।

बढ़ी परेशानी

धर्मपुरकॉलोनी में ही नहीं अन्य जगहों पर सड़क किनारे अवैध कब्जे हुए हैं लेकिन प्रशासन कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है। स्थानीय राम करण विशाल ने बताया कि मेन रोड किनारे कब्जे होने के चलते रोजाना परेशानी झेलनी पड़ती है हमेशा हादसे का डर रहता है।

खबरें और भी हैं...