पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सैलरी मिलने से एचएमटीकर्मी परेशान

सैलरी मिलने से एचएमटीकर्मी परेशान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डेढ़साल से एचएमटी कर्मचारियों को वेतन मिलने से कर्मियों की दयनीय हो चुकी है। हालत को बयां करते हुए कार्मिक संघ प्रधान महेन्द्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चेतावनी भरे लहजे में पत्र लिखकर पिंजौर को किसी अप्रिय घटना से बचाने के लिए वेतन दिलवाने और कंपनी को चलाने का एक मौका देने की अपील की है। संघ प्रधान ने 2 पेज के पत्र में लिखा वेतन मिलने से कर्मचारियों पर कर्ज और ब्याज बढ़ता जा रहा है, बच्चों की फीस भी नहीं भरी जा रही, घर में राशन और ईलाज के लिए पैसा नहीं है भुखमरी के कगार पर पहुंच चुके उनके परिवार में तनाव बना हुआ है। उन्होंने कंपनी बंद होने के प्रचार को उत्पादन और सेल की कमी का जिम्मेदार ठहराते हुए कंपनी को चलाने के कुछ प्रस्ताव भेजे हैं जिनमें ट्रैक्टर गु्रप में प्रतिमाह 8 करोड़ के हिसाब से 140 करोड़ तक बढ़ चुके कर्ज से निपटने के लिए तुंरत 400-500 करोड़ रुपए जारी करने, विश्व स्तर के एचएमटी के इंजन सप्लाई से टर्नओवर बढ़ने, रक्षा विभाग के आयुद्ध और अन्य गाडि़यों के निर्माण का बेहतर विकल्प हो सकता है और पिंजौर यूनिट को मेक इन इंडिया का हिस्सा बनाने की मांग भी की। कर्मिक संघ पिंजौर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ट्रैक्टर प्लांट के कर्मचारियों की 18 मास की सैलेरी मशीन टूल प्लांट के कर्मचारियों की 10 मास की सैलेरी दिलवाने के किए ज्ञापन दिया।

खबरें और भी हैं...