पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रशासन ने पंचायत की जमीन से 49 अवैध झुग्गियां हटाईं

प्रशासन ने पंचायत की जमीन से 49 अवैध झुग्गियां हटाईं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिंजौरब्लॉक की पंचायत कोटियां में पंचायत की भूमि पर अवैध रूप से बनी 49 झुग्गियां को बुधवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सुमन कादियान, पिंजौर थाना प्रभारी महिन्द्र सिंह, अमरावती चौकी इंचार्ज राकेश कुमार सहित करीब चार दर्जन पुलिस अधिकारी कर्मचारी तथा महिला पुलिस के साथ गांव कोटियां पहुंचे और एक जेसीबी मशीन के साथ झुग्गियां हटवाने के लिए प्रशासन आगे बढ़ा तो झुग्गी-झोपड़ी वालों में हड़कंप मच गया। पुलिस फोर्स के आगे उनकी एक चली और एक एक करके 49 झुग्गियां को गिरा दिया गया। पंचायत कोटियां के पूर्व सरपंच अत्ता मोहम्मद ने झुगी झोपड़ी बना कर रह रहे भूरे सिंह, प्रकाश, नन्हे, पाले राम, कालू, छोटे, चंदा बैचोराम आदि 49 लोगों को पंचायत की खसरा नंबर 450, 451, 174 पर अवैध होने की पुष्टि करते हुए उन्हे गत 2015 को सात दिन के अंदर कब्जे हटाने का आदेश दिए थे। इसके बाद खंड विकास एंवम पंचायत अधिकारी सुमन कादियान ने भी उन्हे गत नोटिस देकर 2015 में 6 अगस्त तक झुगियां हटाने की हिदायत दी थी, मगर लोगों ने झुग्गियां नहीं हटाई और 6 अगस्त को प्रशासन पुलिस को उस समय झुगी गिराने बिना वापस लौटना पड़ा था।

खबरें और भी हैं...