पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रायपुररानी पुलिस थाने को पंचकूला पुलिस के तहत करने की मांग

रायपुररानी पुलिस थाने को पंचकूला पुलिस के तहत करने की मांग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुररानी/बरवाला|पुलिस थानारायपुररानी को जिला पंचकूला पुलिस के तहत किए जाने की मांग जोर पकड़ती जा रही है रायपुररानी इलाका का पुलिस थाना वर्तमान में अम्बाला ग्रामीण पुलिस के तहत आता है जबकि इसका जिला पंचकूला है। पंचकूला जिला होने से यहां के सभी प्रशासनिक कार्य जिला लघु सचिवालय में होते है और कोर्ट भी पंचकूला में होने से कोर्ट के कार्य भी पंचकूला में ही होते है लेकिन पुलिस थाना अम्बाला ग्रामीण पुलिस के तहत होने से पुलिस के कार्य एसीपी नारायणगढ डीसीपी अम्बाला ग्रामीण कार्यालय से होते है, जिसके चलते लोगों को अम्बाला नारायणगढ का आवागमन करना पड़ता है अम्बाला कि यहां से दुरी करीब 45 किलोमीटर है जबकि पंचकूला यहां से मात्र 30 किलोमीटर है।

खबरें और भी हैं...