समलासन मंदिर में हवन भंडारे का आयोजन
समलासन मंदिर में हवन भंडारे का आयोजन
सिटी रिपोर्टर| बरवाला/रायपुररानी
समलोठास्थित माता समलासन मंदिर पर विधायक लतिका शर्मा ने हवन-यज्ञ और भंडारे का आयोजन कराया। विधायक करीब शाम 3 बजे समलोठा मंदिर पर पहुंचीं और हवन में भाग लिया और आहुतियां डालीं। इसके बाद मंदिर में भंडारा लगाया गया। माता समलासन मंदिर विधायक के परिजनों का कुलदेवी मंदिर होने से विधायक का मंदिर में आना-जाना विधायक बनने से पहले के वर्षों से लगा हुआ है। माता समलासन मंदिर पर गुप्त नवरात्रों के दौरान विधायक की ओर से हवन का अायोजन किया जाता है तथा भंडारा लगाया जाता है। भंडारे में रायपुररानी शिवालिक पर्वतमाला के दर्जनों गांवों से पहुंचे माता के श्रद्धालुओं ने प्रशाद ग्रहण किया और पूजा की। विधायक लतिका शर्मा मंदिर में कई घंटों तक रुकीं मंदिर के पुजारियों से काफी देर चर्चा की। विधायक ने बताया कि विधायक बनने से पहले भी वह और उनके परिजन मंदिर में पहुंचते थे। समलोठा का समलासन मंदिर रायपुररानी का माता समलासन मंदिर उनके परिजनों का कुलदेवी मंदिर है। इन्हीं मंदिरों की कृपा से उनको इस क्षेत्र के लोगों की सेवा करने का अवसर मिला है।