पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कॉलेज रोड पर अस्पताल बनाने का काम शुरू

कॉलेज रोड पर अस्पताल बनाने का काम शुरू

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर| रायपुररानी/बरवाला

ब्लूबेल्स सीनियर सेकंडरी स्कूल नारायणगढ़ के समीप रविवार को इंटरनेशनल लॉयंस क्लब राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के अध्यक्ष अशोक मेहता द्वारा स्थानीय कॉलेज रोड पर स्थित लॉयंस अस्पताल के शिलान्यास समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद कुमारी शैलजा ने बतौर चीफ गेस्ट आदेश विश्वविद्यालय बठिंडा के वाइस चांसलर एचएस गिल क्लब के जिला गवर्नर प्रमोद सपरा ने विशेष अतिथि के तौर पर शिरकत की। पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा ने लॉयंस अस्पताल का शिलान्यास किया आयोजित समारोह में शिरकत की। शैलजा ने उपस्थित जनसमूह से कहा कि अशोक मेहता के तत्वावधान में महंत सुरिंदर दास द्वारा दी गई जमीन पर क्लब द्वारा लॉयंस अस्पताल बनाया जाना सराहनीय है। यहां पर आने वाले महीनों में रोगियों का मुफ्त इलाज होगा। ऐसा अस्पताल बनेगा जिसमें गरीब लोगांे को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया होंगी। कुमारी शैलजा ने कहा कि लॉयंस क्लब अशोक मेहता लंबे समय से इलाकावासियों के हित में काम कर रहे हैं। वे जनहित में गरीबों की भलाई के लिए प्रयासरत रहते हैं। इस अस्पताल में महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलनी चाहिए। उन्होंने अस्पताल के िनर्माण के लिए 11 लाख रुपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर प्रधान अशोक मेहता, क्लब पदाधिकारियों सदस्यों की ओर से कुमारी शैलजा को स्मृति चिह्न दिया गया। उद्योगपति जीडी छिब्बर क्लब के जिला गवर्नर प्रमोद सपरा ने 21 हजार रुपए की राशि देने की घोषणा की। एडवोकेट गौरव राज, पूर्व विधायक राजपाल, ओमप्रकाश पाल, विनय कंवर, सुरिंदर छाबड़ा, बरखाराम धीमान, जरनैल सिंह सहित भारी संख्या में इलाकावासियों की मौजूदगी थी। आदेश अस्पताल मोहड़ी के डाॅक्टरों की टीम की ओर से ब्लू बेल्स सीनियर सेकंडरी स्कूल में लगाए गए मेगा मेडिकल शिविर में सैकड़ों मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई।

खबरें और भी हैं...