मां जगदम्बा जागरण मंडली ने सात गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह करवाया
मां जगदम्बा जागरण मंडली ने सात गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह करवाया
सिटी रिपोर्टर| रायपुररानी/बरवाला
मांजगदम्बा जागरण मंडली रायपुररानी की ओर से शुक्रवार को 7 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह करवाया गया। इस अवसर पर समारोह की चीफ गेस्ट जिला परिषद वार्ड नंबर 9 से सदस्य रितु सिंगला थीं। रितु सिंगला ने मंडली को अपने स्वैच्छिक कोष से 11 हजार रुपए की राशि भी दी। ग्राम पंचायत रायपुररानी के सरपंच मुकेश छाबड़ा उर्फ मिंटू ने भी इस दौरान समारोह में उपस्थिति दर्ज कराई तथा मंडली को 2100 रुपए की राशि दी। मंडली की ओर से किए जाने वाले जागरण के माध्यम से एकत्रित होने वाली राशि से हर साल वसंत पंचमी को गरीब कन्याओं की सामूहिक शादियों का आयोजन करवाया जाता है। इस बार यह 16वां समारोह था। शादियों में गांव पीरमाजरा की शशि बाला, गांव भूरेवाला की नीरू, गांव गढ़ी कोटाहा की मंजू बाला और संगीता, गांव हंगोली की परमजीत, गांव बलौंदी (शहजादपुर) की नसीमा, गांव हलचरी की रीटा रानी की सामूहिक शादियों का आयोजन मंडली की ओर से कराया गया। इस दौरान चीफगेस्ट रितु सिंगला के देवर सचिन सिंगला ने कहा कि मंडली की ओर से कराई जाने वाली सामूहिक शादियों का आयोजन सराहनीय है। उन्होंने कहा कि इसके लिए मंडली का हर सदस्य बधाई का पात्र है।