शाहजानपुर में गाय की खाल उतारते दो काबू
शाहजानपुर में गाय की खाल उतारते दो काबू
सिटी रिपोर्टर| रायपुररानी/बरवाला
खंडरायपुररानी के गांव शाहजानपुर के निंगानिया विद्या मंदिर के समीप एक गाय की खाल उतार रहे दो युवकों को रायपुररानी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव शाहजानपुर के पूर्व सरपंच रामकर्ण ने दी शिकायत में बताया कि बीती देर शाम वे रायपुररानी से अपने गांव शाहजानपुर की ओर जा रहे थे। उनके साथ गांव का पवन कुमार भी था। जब वे शाहजानपुर के निंगानिया विद्या मंदिर स्कूल के समीप पहुंचे तो थोड़ी दूरी पर सड़क के पास एक पशु की आवाज सुन रही थी। दोनों ने वहां पर जाकर देखा कि वहां पर दो युवक, जिनमें से एक बंटी अपने हाथ में चाकू लिए हुए था तथा दूसरा तरसेम गाय की खाल उतार रहा था। उन्होंने दोनों को चाकू सहित पकड़ लिया।