कन्या विद्यालय में प्रदर्शनी
रायपुररानी/बरवाला. राजकीयकन्या उच्च विद्यालय रायपुररानी में वीरवार को मध्याह्न भोजन उत्सव, कन्या का जन्मदिन तथा एमडीएम की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत रायपुररानी के सरपंच मुकेश छाबड़ा उर्फ मिंटू चीफ गेस्ट थे। ग्राम पंचायत रायपुररानी के सभी सदस्य, स्कूल की मुख्याध्यापिका कमलेश, सभी स्टाफ सदस्यों की ओर से ग्राम पंचायत रायपुररानी के सरपंच पंचों का अभिनंदन किया गया।