पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मप्र के सतना में गोहत्या के शक में 1 की हत्या, 4 गिरफ्तार

मप्र के सतना में गोहत्या के शक में 1 की हत्या, 4 गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मप्र के सतना में गोहत्या के शक में 1 की हत्या, 4 गिरफ्तार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह बदेरा थाने के अमगार गांव में अल्पसंख्यक समुदाय के दो युवकों- सिराज और शकील को ग्रामीणों ने मांस के साथ पकड़ा। उन्हें शक था कि इन दोनों के पास मिला मांस गाय का है। दोनों ने गाय की हत्या की है। ग्रामीण की भीड़ जमा हो गई और दोनों की लाठी-डंडों से पिटाई की गई। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
बदेरा के थाना प्रभारी राजेंद्र पाठक ने रविवार को आईएएनएस को बताया कि सिराज की उपचार के दौरान मौत हो गई, वहीं उसके साथी शकील का जबलपुर के अस्पताल में इलाज जारी है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मांस किस जानवर का है, उसे परीक्षण के लिए हैदराबाद की प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। पुलिस को दो बोरों में मांस और औजार मिले हैं।
पाठक के अनुसार, सिराज और शकील से मारपीट करने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
मांस के साथ पकड़े गए लोगों की पिटाई के बाद गांव में तनाव के हालात बन गए, भारी पुलिस बल की तैनाती की गई। पुलिस का दावा है कि अब हालात सामान्य हो चले हैं।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...