- Hindi News
- National
- Ranchi News 10 Computer Trained Children Got Certificate Expert Gave Tips
कंप्यूटर प्रशिक्षित 10 बच्चों को मिला सर्टिफिकेट, एक्सपर्ट ने दिए टिप्स
राजकीयकृत मध्य विद्यालय पंडरा में शनिवार को कंप्यूटर साक्षरता प्रशिक्षित बच्चों के बीच सर्टिफिकेट वितरीत किए गए। प्रशिक्षण के बाद मूल्यांकन में उत्तीर्ण दस छात्र छात्राओं को सशक्त फाउंडेशन के संरक्षक वीके सिंह और प्रशिक्षक मनोज कुमार महतो द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा चयनित इस विद्यालय को सशक्त फ़ाउंडेशन, एनआईआईटी फाउंडेशन और एचपीसीएल के
संयुक्त तत्वावधान में पांच सेट कम्प्यूटर उपलब्ध कराया गया था। इसके बाद क्लास सिक्स, 7वीं और 8वीं के बच्चों को तीन माह की ट्रेनिंग दी गई थी। अतिथियों का स्वागत प्रियंका कल्याणी और धन्यवाद ज्ञापन बाल संसद की प्रधानमंत्री साक्षी कुमारी ने किया। संचालन रीता झा ने किया।
विशेषज्ञ बोले...स्टूडेंट्स खुद पर विश्वास कर स्वावलंबी बने
मुख्य अतिथि वीके सिंह ने इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट को सही उपयोग के टिप्स दिए। प्रिंसिपल अशोक प्रसाद सिंह ने कहा कि स्टूडेंट्स स्वयं पर विश्वास कर स्वावलंबी बने। साथ ही नई तकनीकों के साथ क़दम मिलाकर वैश्विक प्रतिस्पर्धा में प्रतियोगी बने रहने को उत्प्रेरित किया। शिक्षक प्रिया ने भी विचार रखे। र|प्रभा दास समेत सभी शिक्षकों और बाल संसद ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।
क्लास 6, 7, और 8 के विद्यार्थियों को दी गई ट्रेनिंग
प्रशिक्षित छात्रा को सर्टिफिकेट देते अतिथि।