- Hindi News
- National
- Tamar News 100 Families Directly Affected By Rural Distress Due To Severe Drinking Water Problem In Podadih
पोडाडीह में व्याप्त भीषण पेयजल समस्या से ग्रामीण परेशान, 100 परिवार सीधे प्रभावित
तमाड़ में कांची नदी के समीप स्थित पोड़ाडीह गांव के लोगों को शुद्ध पीने का पानी नही मिल रहा है। इसे पोडाडीह के ग्रामीणों में पेयजल के लिए हाहाकार मची है। महिलाएं कुदाली पकड़े आधे कांची नदी में गड्ढा खोद पीने के पानी जुगाड़ का करने लगे हैं। पोडाडीह में पेयजल से सौ से अधिक परिवार जूझ रहे हैं। यह गांव तमाड़ प्रखंड में रांची-टाटा मार्ग-33 के किनारे स्थित है। समीप स्थित कांची नदी में भी पानी का बहना थम सा गया है। जिसे पानी भी प्रदूषित हो गया है । प्रदूषित होने से मात्र नहाने- धोने का काम तो हो जाता है अशुद्धि होने के कारण पीने लायक नही है इसे एक सौ से ज्यादा परिवार पूरी तरह प्रभावित है।