- Hindi News
- National
- New Delhi News 1000 Girls Made A Picture Of Washing Hands Using 25 Thousand Soaps
25 हजार साबुन का इस्तेमाल कर 1000 छात्राओं ने हाथ धोने की तस्वीर बना डाली
बोले- कंपनी जीवन का अहम हिस्सा रहेगी, आगे की चुनौती के लिए तैयार
दक्षिण अफ्रीका के राजा और नेल्सन मंडेला के भतीजे बुयेलेखाया दालिंदयेबो को महल में कुल्हाड़ी लेकर हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, किंग बुयेलेखाया दालिंदयेबो पिछले साल दिसंबर में पैरोल पर जेल से बाहर आए थे। शुक्रवार सुबह वह कुल्हाड़ी लेकर थेंबू रॉयल पैलेस में घुसे और बेटे अजेनाथी जेनेलिज्वे दालिंदयेबो के पीछे दौड़ने लगे। हालांकि उसने महल की खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई। लेकिन घटना में बेटे की प|ी जख्मी हो गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शाही प्रवक्ता के अनुसार, राजा के जेल जाने के बाद उनके बेटे को कार्यवाहक राजा घोषित कर दिया गया था। इसे लेकर राजा नाराज थे। दरअसल, राजा 1994 में अपहरण, उत्पीड़न और आगजनी जैसी घटनाओं में दोषी पाए गए थे।
अपने बेटे अजेनाथी को कार्यवाहक राजा बनाए जाने से नाराज थे
शाही प्रवक्ता का कहना है कि बुयेलेखाया जब से जेल से बाहर आए हैं, तब से थेंबू रॉयल फैमिली में तनाव का माहौल था। अब तक उन्होंने अपने बेटे से भी मुलाकात नहीं की थी। क्योंकि, शाही परिवार ने तय किया था कि अजेनाथी को कम से कम एक साल तक कार्यवाहक राजा के पद पर रहना चाहिए। इससे वह नाराज थे। मालूम हो, 56 वर्षीय बुयेलेखाया दालिंदयेबो थेंबू समुदाय से आते हैं।
द. अफ्रीका के राजा बेटे को मारने के लिए कुल्हाड़ी लेकर दौड़े, गिरफ्तार
एजेंसी | केप्टाउन
दक्षिण अफ्रीका के राजा और नेल्सन मंडेला के भतीजे बुयेलेखाया दालिंदयेबो को महल में कुल्हाड़ी लेकर हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, किंग बुयेलेखाया दालिंदयेबो पिछले साल दिसंबर में पैरोल पर जेल से बाहर आए थे। शुक्रवार सुबह वह कुल्हाड़ी लेकर थेंबू रॉयल पैलेस में घुसे और बेटे अजेनाथी जेनेलिज्वे दालिंदयेबो के पीछे दौड़ने लगे। हालांकि उसने महल की खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई। लेकिन घटना में बेटे की प|ी जख्मी हो गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शाही प्रवक्ता के अनुसार, राजा के जेल जाने के बाद उनके बेटे को कार्यवाहक राजा घोषित कर दिया गया था। इसे लेकर राजा नाराज थे। दरअसल, राजा 1994 में अपहरण, उत्पीड़न और आगजनी जैसी घटनाओं में दोषी पाए गए थे। इसे लेकर 2015 में उन्हें 12 साल जेल की सजा सुनाई गई थी। लेकिन राष्ट्रपति ने बीते साल कुछ कैदियों को परोल देने का फैसला किया गया था, जिसके तहत वो 4 साल बाद ही जेल से बाहर आ गए थे। किसी अपराध में दोषी होने और जेल जाने वाले वह पहले दक्षिण अफ्रीकी शासक थे।
चीन से सटे गांव में तीन लोगों के घुसने से मचा हड़कंप
नैनीताल। कोरोना वायरस से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित चीन की सीमा से सटे उत्तराखंड के मुनस्यारी में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब पता चला कि चीन के कब्जे वाले तिब्बत के तीन लोग एक सीमांत गांव में घुस गये हैं।
मुनस्यारी पुलिस तुरंत सक्रिय हो गयी। तीनों को पकड़ लिया गया। तीनों को मदकोट स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। मुनस्यारी तहसील के चौना गांव में आज सुबह तीन लोगों के घुसने की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन फानन में मुनस्यारी थाना के प्रभारी सुनील बिष्ट स्थानीय सतर्कता इकाई के लोगों के साथ चौना गांव पहुँच गये। उन्होंने तीनों को हिरासत में ले लिया। साथ ही जांच और पूछताछ में जुट गये। बिष्ट ने एजेंसी को बताया कि पूछताछ में पता चला है कि तीनों लोग नेपाली मूल के हैं। वह छह दिन पहले मुनस्यार पहुंचे थे। तीनों एक ही परिवार के हैं और देहरादून से सीधे मुनस्यारी पहुंचे। उन्होंने बताया कि वे लकड़ी की ठेकी और बर्तन बनाने का काम करते हैं।
कंेद्र की स्मार्ट सिटी परियोजना में आगरा देश की नंबर वन स्मार्ट सिटी
एजेंसी. लखनऊ |केन्द्र सरकार की स्मार्ट सिटी परियोजना में उत्तर प्रदेश की ताज नगरी आगरा ने देश के टाप टेन शहरों की सूची में पहला स्थान हासिल किया है।
सूबे के नगर विकास मंत्री आशुतोष टण्डन ने शनिवार को बताया कि आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा की गयी ऑल इण्डिया रैंकिंग में प्रदेश के चार शहरों ने टॉप टेन में स्थान प्राप्त किया है। आगरा ने पिछले साल जारी रैकिंग में 11 पायदान की छलांग लगाते हुये प्रथम स्थान हासिल किया। पिछले साल नवम्बर की रैंकिंग में केवल कानपुर टॉप टेन शहरों में सातवें स्थान पर था। उस सूची में आगरा 12वें, वाराणसी 13वें, प्रयागराज 24वें, लखनऊ 42वें, अलीगढ़ 55 वें, झांसी 65वें, सहारनपुर 79वें, बरेली 88वें एवं मुरादाबाद 100वें स्थान पर था। उन्होने कहा कि स्मार्ट सिटी योजना की रैंकिंग में देश में प्रदेश ने सुधार करते हुए नौवां स्थान प्राप्त किया है। आगरा ने ऑल इण्डिया रैंक में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस अवधि में लखनऊ, कानपुर, आगरा, वाराणसी एवं प्रयागराज शहरो में इन्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) परियोजनाये शुरू हो गई है। श्री टंडन ने कहा कि आगरा ने आल इंडिया रैकिंग में पहला स्थान प्राप्त किया है जबकि तीन अन्य शहरों ने रैंकिंग में स्थान प्राप्त किया है। लखनऊ ने प्रगति करते हुए 24 वा स्थान प्राप्त किया है।
बिल गेट्स ने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स छोड़ा ताकि समाज सेवा कर सकें; स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में काम करेंगे
एजेंसी | वॉशिंगटन
माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स ने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है। अब वह अपना ज्यादा समय लोगों की भलाई के काम में देंगे। कंपनी ने शुक्रवार देर रात यह जानकारी दी। कंपनी का कहना है कि वे वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य, शिक्षा और जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा काम करना चाहते हैं, इसलिए वह अपनी जिम्मेदारी से मुक्त हो रहे हैं। हालांकि वह माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला के साथ तकनीकी सलाहकार के रूप में काम करते रहेंगे। इस्तीफा देने के बाद गेट्स ने कहा- ‘माइक्रोसॉफ्ट हमेशा मेरे जीवन का अहम हिस्सा रहेगा। आगे की चुनौतियों के लिए भी सकारात्मक तौर पर तैयार हूं।’ गेट्स ने 1975 में पॉल एलेन के साथ मिलकर यह कंपनी बनाई थी और वह साल 2000 तक इसके सीईओ थे। 2008 में उन्होंने जनकल्याण के लिए संस्था बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की स्थापना की थी। उन्होंने 2018 में संस्था को करीब 355 करोड़ रु. दान दिए थे। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, 64 वर्षीय बिल गेट्स वर्तमान समय में दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनकी नेटवर्थ 102 बिलियन डॉलर (करीब 7.45 लाख करोड़) है।
गेट्स के साथ काम करना गौरव की बात: नडेला
गेट्स के इस्तीफे के बाद कंपनी के बोर्ड में 12 सदस्य बचे हैं। इसमें माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला भी शामिल हैं। नडेला ने कहा- ‘बिल गेट्स के साथ काम करना गौरव की बात है। बोर्ड को गेट्स का मार्गदर्शन मिला। गेट्स की सलाह का फायदा आगे भी कंपनी उठाती रहेगी और उनकी तकनीकी सलाह भी मिलती रहेगी। मैं उनकी मित्रता के लिए आभारी हूं और आगे भी लोगों की भलाई के लिए उनके साथ काम करना चाहूंगा।’
द. अफ्रीका के राजा बेटे को मारने के लिए कुल्हाड़ी लेकर दौड़े, गिरफ्तार
बाघों को पेड़ पर चढ़ने की ट्रेनिंग दी जा रही
देखते हैं पहले कौन चढ़ेगा...
लंदन | तस्वीर ब्रिटेन के जेडएसएल व्हिप्सनाडे चिड़ियाघर की है। यहां चार साइबेरियाई बाघों को शिकार करने और पेड़ पर चढ़ने की ट्रेनिंग दी जा रही है। चिड़ियाघर के अधिकारियों ने बताया कि बाघ बोट्समैन और बाघिन नाया लंबे समय से बीमार थे। इलाज के बाद हाल ही में दोनों ठीक हुए हैं। इसलिए उन्हें पेढ़ पर चढ़ने की ट्रेनिंग दी जा रही है। उनके साथ 19 माह के दो शावकों को भी शिकार करना सिखाया जा रहा है।
बिल गेट्स
माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक और दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति का चेयरमैन पद से इस्तीफा
मिलान | चीन के बाद कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा संक्रमित लोग इटली में हैं। वायरस के कारण लोग घरों में कैद हैं। ऐसे में यहां के सिसली का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें लोग अपनी-अपनी बालकनी में खड़े होकर गाना गाकर अकेलापन दूर कर रहे हैं। वीडियो के मुताबिक, कोई गाना गा रहा है, कोई गिटार बजा रहा है तो कोई घर के बर्तन बजाकर एक-दूसरे का साथ दे रहा है।
इटली में घरों में कैद हुए लोग, बालकनी में खड़े होकर गाना गा रहे
चेन्नई| कोरोनावायरस का कहर दुनियाभर में जारी है। भारत में वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या शनिवार को 96 हो गई है। इससे निपटने के लिए बचाव की जानकारी ही संक्रमण को रोकने का पहला कारगर तरीका है। इसी के चलते तमिलनाडु में कोलाथुर के एक स्कूल की 1000 छात्राओं ने कोरोनावायरस से बचाव के लिए हाथ धोने का चित्र बनाया। यह 10 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में बना है। इसे बनाने में 25 हजार साबुन का इस्तेमाल किया गया।
कोरोनावायरस को रोकने का अनूठा संदेश
14
मध्यप्रदेश|छत्तीसगढ़|राजस्थान|नई दिल्ली|पंजाब
चंडीगढ़|हरियाणा|हिमाचल प्रदेश|झारखंड|बिहार
 गुजरात|महाराष्ट्र  महाराष्ट्र
नई दिल्ली, रविवार 15 मार्च, 2020