पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई. '102 नॉट आउट' के नए सॉन्ग 'बडुम्बा' का टीजर आउट हो गया है। वीडियो में अमिताभ बच्चन लड़कियों के साथ डांस कर रहे हैं और ऋषि कपूर को टीज करते नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि इस टीजर में अमिताभ ने अपने फैन्स के लिए स्पेशल अनाउंसमेंट किया है। उन्होंने कहा है कि वे अपना 'बडुम्बा' रिकॉर्ड कर उन्हें भेजें। जिसका 'बडुम्बा' उन्हें पसंद आएगा, उस फैन को उनसे मिलने का मौक़ा मिलेगा। 19 अप्रैल को रिलीज होगा पूरा सॉन्ग...
- पूरा 'बडुम्बा' सॉन्ग 19 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा। गौरतलब है कि डायरेक्टर उमेश शुक्ला की यह फिल्म 4 मई को रिलीज हो रही है। इसमें अमिताभ बाप के रोल में दिखेंगे तो ऋषि उनके बेटे के किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म बाप-बेटे की अनयूजुअल लव स्टोरी को बयां करेगी। बता दें कि अमिताभ और ऋषि इस फिल्म के जरिए करीब 27 साल बाद साथ नजर आएंगे। इससे पहले 1991 की फिल्म 'अजूबा' में उन्हें साथ देखा गया था।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.