पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कर्नाटक में भाजपा को कांग्रेस की गलती से मिलीं 104 सीटें : मायावती

कर्नाटक में भाजपा को कांग्रेस की गलती से मिलीं 104 सीटें : मायावती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कर्नाटक में भाजपा को कांग्रेस की गलती से मिलीं 104 सीटें : मायावती

मायावती ने कहा कि इस चुनाव में भाजपा के विधायकों की संख्या 104 भी नहीं होती, बल्कि इससे काफी नीचे चली जाती। कांग्रेस पार्टी ने थोड़ी सी भूल कर दी, जिसका फायदा भाजपा को मिल गया।
बसपा प्रमुख ने आईपीएन को भेजे अपने बयान में कहा, \"\"कांग्रेस पार्टी को मैं सलाह देना चाहती हूं कि इनको आगे भविष्य में किसी भी चुनाव में अपनी चुनावी जनसभाओं में ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, जिससे उल्टे भाजपा व आरएसएस को ही फायदा पहुंच जाए।\"\"
मायावती ने कहा कि कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस ने अपने भाषणों में खासकर मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में जेडी-एस को भाजपा की बी टीम बताकर इनके वोटों को और बांट दिया। यही कारण है कि ऐसे क्षेत्रों में भी अधिकांश भाजपा के उम्मीदवार कामयाब हो गए।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...