पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर। आपातकालीन एंबुलेंस सेवा 108 के कर्मचारियों द्वारा हड़ताल पर चले जाने से रविवार को मरीज और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 108 की हड़ताल के कारण मरीजों को अस्पताल तक पहुंचने के लिए निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
ठेकेदार कंपनी ने नहीं दिया जवाब
108 एम्बुलेंस कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र जोनवाल का कहना है कि इंदौर में 18 कर्मचारियों को नौकरी पर नहीं रखा जा रहा है। समस्याओं के संबंध में एम्बुलेंस सेवा की ठेकेदार कंपनी मुंबई की जिगास्ता हेल्थ केयर के कर्ताधर्ताअों से चार्चा की गई है लेकिन कंपनी के अधिकारी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक मांगे पूरी नहीं होगी हड़ताल जारी रहेगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.