खलारी में दूसरे दिन भी टूटा 11 केवीए ट्रांसमिशन तार
खलारी| खलारी केडी मुख्य बाजार में आज दूसरे दिन भी 11 हजार वोल्ट का ट्रांसमिशन तार टूटकर गिर गया। तार के गिरने से कई लोग इसके चपेट में आने से बाल बाल बच गए। तार टूटने से विद्युत आपुर्ति भी बंद हो गयी। विद्युत विभाग के स्थानीय कर्मचारी शहनवाज पप्पु ने बताया कि केडी कांटा घर के समीप इंसुलेटर पंचर होने से तार षॉर्ट होकर टूट गया था। वहीं कुछ देर बाद केडी बाजार में भी तार टूट गया। बताया कि तीन दिनों से रूक रूक कर हो रही बारिष के कारण इंसुलेटर पंचर हो जा रहा है। इसी कारण षॉर्ट होकर तार टूट जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक बिजली बाधित थी। तार जोड़ने का काम विभाग द्वारा कराया जा रहा था।