बुर्जकोटियां के 11 स्क्रीनिंग प्लांट किए सील
}इन्हें किया गया सील... शंक्र ग्रेवल्स, भरत ट्रेडर्स, कैथल ग्रेवल्स, श्री कृष्ण एंड कंपनी, विजेयता स्टोन, चंडीगढ़ स्क्रीनिंग एंड वाशिंग, राम सन्स, जयमाता चंडी वाश ग्रेवल्स, जय दादा देव, जे के स्टोन कंपनी और आदित्य ग्रेवल्स को सील किया गया है। नियम के मुताबिक प्लांट के अंदर मेटल्ड रोड होने चाहिए जो नहीं पाए गए। इसके अलावा प्लांट के अंदर पौधे नहीं लगे हुए थे। साथ ही पानी का टैंक मौके पर नहीं पाया गया।
पॉल्यूशन डिपार्टमेंट ने शनिवार को चंडीमंदिर बुर्जकोटियां के 11 स्क्रीनिंग प्लांट सील कर दिए। पॉल्यूशन डिपार्टमेंट के रीजनल ऑफिसर वीरेंद्र पूनिया ने बताया कि चंडीमंदिर के बुर्जकोटियां स्थित 11 स्क्रीनिंग प्लांट में पाए जाने वाली अनियमितताओं के तहत प्लांट सील किए गए हैं। स्क्रीनिंग प्लांट की चेकिंग आगे भी जारी रहेगी। दरअसल इन सभी 7 स्क्रीनिंग प्लांट से निकलने वाली मडी वॉटर को टांगरी नदी में डाला जा रहा था। जिसके बाद आसपास के लोगों ने मामले की शिकायत प्रशासन से लेकर पॉल्यूशन डिपार्टमेंट को दी थी। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की ओर से दिसंबर महीने में
डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स की मीटिंग में पॉल्यूशन डिपार्टमेंट को जिले के करीब 100 क्लीनिंग प्लांट को बारी-बारी चेक कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने को कहा था।