पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसूरत.पुलिस ने क्रिकेट ग्राउंड के पास से 11 साल की बच्ची की बॉडी बरामद की। बॉडी पर 86 जख्म मिले, निजी अंगों में भी गंभीर चोटें पाई गईं। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, करीब 5 घंटे तक चले पोस्टमॉर्टम में इस बात की पुष्टि हुई है कि बच्ची के साथ रेप किया गया और उसे प्रताड़ित किया गया। बच्ची की पहचान अभी नहीं हो पाई है और ना ही किसी ने बॉडी पर अपना दावा किया है।
फोरेंसिक लैब भेजे गए सैम्पल
- पुलिस ने 6 अप्रैल को बच्ची की बॉडी मिली थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया कि करीब 8 दिन तक बच्ची के साथ रेप किया गया और उसे प्रताड़ित किया गया। इसके चलते उसकी मौत हो गई।
- सिविल हॉस्पिटल के फॉरेंसिक हेड गणेश गोवेकर ने कहा, "बच्ची के बदन पर जख्म के 86 निशान थे। उसके निजी अंगों में भी चोट पाई गई। फोरेंसिक लैब में सैम्पल भेजे गए हैं ताकि ये निश्चित किया जा सके कि उसे नशीली दवाएं दी गई थीं या नहीं।"
जानकारी देने वाले को मिलेंगे 20 हजार
- पुलिस इंस्पेक्टर एमवी झाला ने कहा, "घटना के 8 दिन बाद भी बच्ची के माता-पिता का पता नहीं चल पाया है।
- हमें लगता है कि बच्ची का मर्डर कहीं और किया गया और उसकी लाश यहां फेंक दी गई। उसकी तस्वीर पुलिस कंट्रोल रूम में भेज दी गई है ताकि उसकी पहचान की जा सके।
- रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। बच्ची या उसके परिवार के बारे में जानकारी देने वाले को 20 हजार का ईनाम देने का ऐलान किया गया है।100 पर्चे चिपकवाए गए हैं।
- सोशल मीडिया की भी मदद ली जा रही है। उड़ीसा, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश में भी संपर्क किया गया है। शातिर अपराधियों से भी पूछताछ की जा रही है।"
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.