पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कानपुर: सरकारी ठेके की देशी शराब पीकर दो दिन में 13 की मौत; पूर्व सपा विधायक का पोता गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कानपुर. कानपुर नगर और कानपुर देहात में सरकारी ठेके से खरीदी गयी शराब पीने से दो दिनों में (शनिवार और रविवार) 13 लोगों की जान ले ली। पुलिस ने मामले में शराब सप्लायर विनय समेत 8 लोगों को अरेस्ट कर लिया है। विनय पूर्व सपा विधायक रामस्वरूप सिंह गौर का पोता है। कानपुर नगर में शनिवार को जहरीली शराब पीने से 7 लोगों की मौत गो गई, जबकि कानपुर देहात में 6 लोगों की मौत हुई है। तकरीबन एक दर्जन लोग अस्पताल में बीमार पड़े हैं। 

 

कानपुर नगर में मरने वालों की संख्या हुई 7  

- कानपुर नगर के सचेंडी थाना क्षेत्र स्थित दूल गांव में शुक्रवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब जहरीली शराब पीने से 5 ग्रामीणों की मौत हो गई थी। अब यह संख्या बढ़ कर 7 हो गयी है। इससे नाराज ग्रामीणों ने रविवार को दूल गांव में बने देशी शराब के ठेके को आग के हवाले कर दिया। जब इसकी भनक पुलिस महकमे को हुई हडकंप मच गया। देर रात पुलिस व ग्रामीणों के बीच विवाद की स्थिति बनी रही।  
-सचेंडी थाना क्षेत्र के तकरीबन आधा दर्जन से ज्यादा ग्रामीणों को अलग-अलग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जिसमें से 5 ग्रामीणों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनकी आंखों की रोशनी चली गई और दिमाग ने काम करना बंद कर दिया है।
- पीड़ित परिजनों ने बताया कि शुक्रवार देर रात शराब पीने वालों को उल्टियां शुरू हो गईं और आंखों से दिखना बंद हो गया। आधा दर्जन से अधिक लोगों को अलग-अलग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। शनिवार सुबह रिटायर्ड दरोगा रामजीवन और राजेंद्र कुमार की मौत हो गई। वहीं, उमेश यादव व रामसजीवन की उपचार के दौरान हास्पिटल में मौत हो गई। चारों मृतक अलग-अलग गांव के रहने वाले हैं। 

 

क्या कहना है ग्रामीणों का 

-सचेंडी के ग्रामीण प्रेम शंकर का कहना है कि हमारे गांव में लगातार मौत हो रही हैं। इसकी मुख्य वजह यह देशी शराब का ठेका रहा है जब यह गांव के अन्दर खुल रहा था तब भी लोगों ने विरोध किया था। आज यही ठेका गांव के लिए अभिशाप बन गया है।   
-वहीं, एसपी ग्रामीण प्रदुमन सिंह के मुताबिक ठेके में आग नहीं लगाई गई थी बल्कि किसी ने जलती हुई सिगरेट फेंकी थी। जिसकी वजह से आग लग गई थी उसे कंट्रोल कर लिया गया था।

 

कानपुर देहात में गयी 5 लोगों की जान 

-कानपुर देहात रूरा थाना क्षेत्र स्थित मडौली गांव में देशी शराब का ठेका है। बीते शनिवार शाम गांव के लोगों और आसपास के ग्रामीणों ने शराब पी। सभी की तबियत रात के वक्त के बिगड़ गई। शराब पीने वालों को उल्टियां शुरू हो गई और आंखों के सामने अंधेरा छाने लगा। शनिवार देर रात मडौली गांव के श्यामू ,छुन्ना कुशवाहा और हरी की मौत हो गई ,एक मौत हास्पिटल में हुई है। 

 

सरकारी ठेके पर मिल रही थी मिलावटी शराब 

- बकारी अधिकारी हेमंत चौधरी के मुताबिक जिस शराब से मौतें हुई है वह यह नकली शराब है। शराब सप्लायर ने नकली शराब बनाकर ठेकों में सप्लाई कर दी। सेल्स मैन ने लालच की वजह से वो शराब लेकर बेचीं। जिसकी वजह से यह घटना घटित हुई है। उन्होंने बताया कि ठेके का लाइसेंस निरस्त किया जायेगा और हमारी तरफ से सेल्समैन और ठेके के संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी गयी है। सभी देशी शराब ठेकों की चेकिंग की जा रही है। यदि नकली शराब मिली तो उनके विरुद्ध कार्यवाई की जाएगी।

 

पूर्व सपा विधायक के रिश्तेदार करते थे शराब की सप्लाई   

-कानपुर देहात जिलाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि पूरे मामले की शुरूआती रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेज दी गई है। मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों दो-दो लाख व पीड़ितों को 50-50 हजार रूपये की आर्थिक मदद दी जा रही है। 
-आईजी रेंज कानपुर आलोक सिंह ने बताया कि जहरीली शराब से मौत बांटने के पीछे सपा के पूर्व विधायक के रिश्तेदारों का नाम सामने आ रहा है। कानपुर देहात के पूर्व सपा विधायक व मंत्री रामस्वरूप गौर के नाती नीरज और विजय मिलावटी शराब का कारोबार करते हैं। जिसमे विनय समेत 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। 

खबरें और भी हैं...