पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रेंटल ऑफिस स्पेस में 14 फीसदी गिरावट के आसार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

देश के सात प्रमुख शहरों में वर्ष 2020 के दौरान रेंटल ऑफिस स्पेस में 14 प्रतिशत तक गिरावट आने की संभावना है। वैश्विक संपत्ति सलाहकार कंपनी जेएलएल के अनुसार इस साल किराए वाला ऑफिस स्पेस 4 करोड़ वर्गफुट क्षेत्रफल रह सकता है। वर्ष 2019 में रेंटल ऑफिस स्पेस की वृद्धि दर 40 प्रतिशत रही। रेंटल ऑफिस स्पेस 4.65 करोड़ वर्गफुट था। वर्ष 2018 में यह मात्र 3.32 करोड़ वर्गफुट था। जेएलएल के मुताबिक नए कार्यालय स्थल की आपूर्ति 2019 में 45 प्रतिशत बढ़कर 5.16 करोड़ वर्गफुट रही जो 2018 में 3.57 करोड़ वर्गफुट थी। जेएलएल इंडिया देश के सात बड़े संपत्ति बाजार दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, बेंगलुरू, चेन्नई, हैदराबाद, पुणे और कोलकाता पर नजर रखती है। जेएलएल इंडिया के कंट्री प्रमुख रमेश नायर ने कहा कि रेंटल ऑफिस स्पेस में नरमी कुछ ही समय के लिए रहेगी।

खबरें और भी हैं...