पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बिहार के 4 मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 160 सीटें बढ़ीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दिल्ली/पटना. पटना, भागलपुर, दरभंगा और मुजफ्फरपुर के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की कुल 160 सीटें बढ़ी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि गया, पावापुरी और बेतिया मेडिकल कॉलेज की सीटें तत्काल नहीं बढ़ी हैं। इन कॉलेजों की कमियां दूर होने पर यहां की एमबीबीएस की सीटें बढ़ जाएंगी। चौबे,  सोमवार को दिल्ली में बिहार के स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के साथ बैठक कर रहे थे। पिछले दिनों एमसीआई ने प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों का निरीक्षण किया था। फिर मंत्री के साथ उसकी बैठक हुई थी।  

 

 अफसरों के साथ बैठक कर रहे
 पीएमसीएच में 100 से 150
 जेएलएनसीएच में 50 से 100
 डीएमसीएच में 90 से 100
 एसकेएमसीएच में 50 से 100

(नोट :- यह बढ़ोतरी सत्र 2018-19 के प्रथम वर्ष से लागू होगी)

खबरें और भी हैं...