पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पिकअप से पकड़ी 175 पेटियां शराब

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अम्ब पुलिस ने पक्का परोह में दौरान के एक पिकअप ट्राले में अवैध शराब की 175 पेटियां अंग्रेजी शराब पकड़ी हैं। पुलिस ने आरोपित ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब पौने 11 बजे अम्ब पुलिस की एक टीम ने पक्का परोह में नाका लगाया हुआ था। इस दौरान एक पिकअप ट्राला जोकि ऊना की और से आ रहा था को पुलिस ने पूछताछ की। चालक ने अपना नाम रोहित वालिया बताया और साथ बैठे व्यक्ति ने अपना नाम अमित कुमार बताया। इस दौरान पुलिस ने जब ट्राले की तलाशी ली तो उसने शराब की पेटियां भरी पड़ी थी। ट्राले में पड़ी शराब का उन दोनों के पास कोई भी परमिट इत्यादि नहीं था। पुलिस ने गाड़ी स्थित बरामद शराब को जब्त कर लिया।

डीएसपी मनोज जम्वाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पिकअप ट्राले से अवैध शराब की 175 पेटियां अंग्रेजी(100 पेटी मेकडोवेल व 75 पेटी रायल स्टैग व्हिस्की) शराब जब्त करके आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

भगेटू के विक्रम से मिली 12 बोतल देसी शराब

हमीरपुर| सदर पुलिस ने बिना परमिट के ले जाई जा रही शराब पकड़ी है। एएसआई इंद्रजीत टीम के साथ सोमवार दोपहर थाना इलाके में चेकिंग पर थे। टियाले दा घाट में उन्होंने शक के आधार पर भगेटू गांव के विक्रम चंद को रोक कर जब उसकी बोरी की तलाशी ली तो उसके अंदर से 12 बोतल देसी शराब बिना परमिट के पकड़ी गई। एएसपी विजय सकलानी ने बताया कि आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उधर भोरंज पुलिस ने 11 बोतल देसी शराब पकड़ी है। पुलिस के अनुसार सोनी कुमार गांव ककड़ से पुलिस ने उक्त देसी पकड़ी है। एसएचओ कुलबन्त सिंह ने बताया कि पुलिस ने एचपी एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...