पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसीधी( मध्य प्रदेश)। सीधी जिले की सोन नदी के जोगदहा पुल से बारातियों से भरा मिनी ट्रक बेकाबू होकर 100 फीट नीचे जा गिरा। थाना प्रभारी दीपक वघेल के अनुसार हादसे में 25 लोगों की मरने की पुष्टि की है। वहीं हादसे में 30 से अधिक लोगों की घायल होने की खबर है। कई जिंदा लोग ट्रक के नीचे दबे हैं...
- बताया जा रहा है कि मिनी ट्रक के नीचे कई लोग दबे हैं, जिसमें से कई जिंदा हैं। हादसा इतना खातरनाक था कि बचे हुए लोग भी बुरी तरह जख्मी हो गए हैं।
- रात करीब 9:30 बजे सीधी जिले के हर्राबिजी गांव के मुजबब्बील खान की बारात पमरिया गांव जा रही थी।
- इसी दौरान हनुमना रोड पर सोन नदी के हनुमान पुल पर ट्रक अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया।
- दुर्घटना किसी मोटर साइकिल को बचाने के दौरान होना बताई जा रही है।
- प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस पुल पर रैंलिग के ना होने या अधिकांश के टूटे होने की बात कही जा रही है।
मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है
- पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और रेस्क्यू में जुट गई है। स्थानीय लोग भी राहत व बचाव के कार्य में लगे हुए हैं।
- एसपी ने बताया कि अंधेरा होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में बाधा आ रही है। फिर भी बचाव दल युद्धस्तर पर जुटा है।
- पुलिस के अधिकारियों के अनुसार मरने वालों की संख्या में अभी और इजाफा हो सकता है।
- घायलों को सीधी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.