- Hindi News
- National
- Ranchi News 186 Doctors And Workers To Be Appointed In Rims Superspeciality Departments
रिम्स के सुपरस्पेशिलिटी विभागों में नियुक्त होंगे 186 डॉक्टर और कर्मी
रिम्स के सुपर स्पेशियालिटी विभागों के लिए जल्द ही 186 स्पेशलिस्ट डॉक्टरों और पारामेडिकल कर्मियों की नियुक्ति की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 186 पदों के सृजन का प्रस्ताव प्रशासी पद वर्ग समिति को भेजा गया है। इन डॉक्टरों और पारामेडिकल कर्मियों पर वार्षिक व्यय 16.54 करोड़ रुपए अनुमानित है। इन डॉक्टरों की नियुक्ति होने पर रिम्स में आठ नए सुपरस्पेशलिस्ट डिपार्टमेंट खोले जाएंगे। नए डिपार्टमेंट में गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, सर्जिकल गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी, इंडोक्राइनोलॉजी, न्यूक्लियर मेडिसिन, क्लिनिकल हीमेटोलॉजी और फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबिलिटेशन डिपार्टमेंट शामिल हैं। इससे पहले रिम्स में सुपरस्पेशियालिटी विभागों के लिए 214 पदों का सृजन हो चुका है।
ये विभाग खुलेंगे
नेफ्रोलॉजी : नेफ्रोलॉजी की ओपीडी के साथ विभाग में अतिरिक्त डायलिसिस मशीनें लगाई जाएंगी। मरीजों को किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा भी मिलेगी।
मेडिसिन एंडोक्राइनोलॉजी एंड सर्जरी : अभी विभाग नहीं है, मरीज बाहर जाते हैं। ओपीडी शुरू होगी।
मेडिसिन गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी : अगले वर्ष से यह विभाग काम करने लगेगा।**
इन विभागों के लिए 2016 से लटका था मामला
रिम्स प्रबंधन ने इन विभागों के लिए वर्ष 2016 में ही पद सृजन के लिए प्रस्ताव भेजा था, पर मामला लटका रहा। इसी बीच झारखंड हाईकोर्ट ने इस पर निर्देश दिए। अब पद सृजन की कार्रवाई में तेजी आई है।