पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल/कटनी. कटनी से चोपन की ओर जाने वाली नाईट पैसेंजर ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सलहना और पिपरिया कला स्टेशन के के बीच ट्रेन की 5 बोगियां पटरी से उतर गई थीं। घटना में 19 यात्रियों के घायल हुए, जिसमें कुछ को गंभीर चोट आई हैं।
-जानकारी के मुताबिक रात करीब 10 बजे ट्रेन नम्बर 51675 चोपन-भुसावल पैसेंजर ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हुई। जबलपुर रेल मंडल के कटनी सिंगरौली रेल खंड के सलहना स्टेशन पर ये पैसेंजर ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हुई। ट्रेन कटनी से सिंगरौली की ओर जा रही थी। ट्रेन की 5 बोगियां पटरी से उतरीं और तिरछी होकर गिरने जैसी स्थिति में पहुंच गई।
जबलपुर स्टेशन पर सुबह पांच बजे बजा सायरन
-जानकारी के मुताबिक घटना होते ही जबलपुर रेलवे स्टेशन पर खतरे के पांच सायरन बजे जिससे पूरे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही तुरंत जबलपुर स्टेशन से मेडिकल ट्रैन, डॉक्टर्स स्टाफ और इमरजेंसी स्टाफ कटनी के लिए रवाना किया गया है।
घटना से कटनी-सिंगरौली रेल मार्ग ठप
-डीआरएम जबलपुर एमके सिंह के मुताबिक, ट्रेन रात 9:15 बजे कटनी से चली थी। इसमें कुल आठ बोगियां थीं। रात करीब 10 बजे ट्रेन के पीछे की चार बोगियां और गार्ड का केबिन बेपटरी हो गया। कटनी से मेडिकल रिलीफ ट्रेन रात 11:15 बजे घटनास्थल पर पहुंच चुकी है।
-बोगियों के बेपटरी होते ही तेज आवाज हुई और यात्री एक-दूसरे पर गिरने लगे, जिसके चलते चीख-पुकार मच गई। घटना से कटनी-सिंगरौली रेल मार्ग ठप हो गया। करीब 18 ट्रेनों का अावागमन प्रभावित हुआ है। अभी हादसे के पीछे की वजह का पता नहीं चल सका है।
पिछले 24 घंटों में ये दूसरा रेल हादसा
-बिहार के लखीसराय जिले में शनिवार सुबह करीब चार बजे हुए रेल हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। घटना किउल रेलवे स्टेशन के आउटर के पास हुआ। आउटर सिग्नल होने के चलते ट्रेन की रफ्तार कम थी। ट्रेन में सवार अधिकतर यात्री सो रहे थे, तभी एक जोरदार धमाके की आवाज आई और ट्रेन रुक गई। ट्रेन के रुकते ही जनरल बोगी में चीख-पुकार मच गई। बोगी में पटरी का एक हिस्सा घुस गया था, जिसके चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
-हालांकि बोगियां पूरी तरह नहीं पलटीं। झटका लगने से 19 लोगों को चोटें आने की जानकारी मिली है। कोई जनहानि नहीं हुई है। दुर्घटना के बाद रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।
जबलपुर - 0761-2626687, 2626688, 2677746
सिहोरा - 07624-230339
कटनी - 07622-223755
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.