1993 बम धमाकों के दोषी ताहिर मर्चेट की मौत
1993 बम धमाकों के दोषी ताहिर मर्चेट की मौत
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक(जेल) बी. के. उपाध्याय ने कहा, \"\"यहां के यरवदा सेंट्रल जेल में बंद मर्चेट को तड़के करीब तीन बजे दिल का दौरा पड़ा और उसे सासून अस्पताल ले जाया गया।\"\"
उन्होंने कहा, \"\"उस पर इलाज का कुछ असर नहीं हुआ और तड़के करीब 3.45 बजे उसकी मौत हो गई।\"\"
मर्चेट को 7 सितंबर 2017 को मुंबई मे मार्च 1993 में हुए सिलसिलेवार बम धमाके की साजिश रचने, इसमें मदद करने और जानबूझकर आतंकवादी गतिविधियां शुरू करने के मामले में मौत की सजा सुनाई गई थी।
--आईएएनएस