पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर। मप्र के बड़वानी जिले के ठीकरी में शनिवार को एक झोपड़ी में आग लगने से दो बच्चाें की मौत हो गई, वहीं तीन बच्चे आग में झुलस गए। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते अन्य तीन झोपड़ी को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग भभकने का कारण चूल्हे में गली आग को बताया जा रहा है मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल और मृतक बच्चों को अस्पताल भिजवाया।
- मिली जानकारी अनुसार घटना ठीकरी के पास विश्वनाथ खेड़ा गांव की है। हादसा यहां गेहूं काटने के लिए खेत पर बच्चों के साथ रह एक परिवार के साथ हुआ। परिजन पांच बच्चों को छोड़कर सुबह 10 बजे के करीब खेत पर गेहूं काटने के लिए चले गए थे।
- कुछ समय बाद उन्हें झोपड़ी में आग लगने की सूचना मिली। इस पर परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे तो आग तीन झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले चुकी थी। झोपड़ी में पांच बच्चे थे, जिनमें से तीन जैसे-तैसे बाहर निकल आए, जबकि दो बच्चे जल गए। जैसे तैसे कुछ लोग झोपड़ी में दाखिल हुए और बच्चों को बाहर लेकर आए।
- मिली जानकारी अनुसार आग चूल्हे से लगी। सुबह खेत में जाने से पहले परिजनों ने खाना बनाया था, लेकिन आग को नहीं बुझा पाए थे। हादसे में रमती पिता मुन्नालाल और खुशहाल पिता सुरपाल की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.