पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बिहार विधान परिषद चुनाव: जेडीयू से 2 नए चेहरे जाएंगे विधान परिषद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना. बिहार में होने वाले विधान परिषद चुनाव से पहले जेडीयू की तरफ से बड़ा ऐलान किया गया है। पार्टी ने मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह का टिकट काट दिया है। साथ ही चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को विधान परिषद के लिए टिकट नहीं देने का फैसला पार्टी ने लिया है। विधान परिषद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा दो नए चेहरे होंगे।

 

चुनावी साल देखते हुए पार्टी ने लिया फैसला
2019 में  होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते पार्टी ने ये फैसला लिया है। बताया जा रहा है जेडीयू ने जिन दो नेताओं का पत्ता काटा है उनकी जगह एक दलित चेहरे को विधान परिषद का टिकट दिया जा सकता है। एक और सीट के लिए पार्टी किसी अल्पसंख्यक चेहरे को जगह दे सकती है। हालांकि पार्टी की तरफ से अभी तक नामों की घोषणा नहीं की गई है। पार्टी में रोटेशन क्रम को लेकर ये फैसला किया गया है। विधान परिषद चुनाव के लिये नामांकन की अंतिम तारीख 16 अप्रैल है। गौरतलब है कि बिहार में विधान परिषद के कुल 11 सीटों पर चुनाव होना है।

 

पार्टी का हर फैसला मंजूर: संजय सिंह
विधान परिषद के लिए टिकट काटे जाने पर जेडीयू प्रवक्ता संजय सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। संजय सिंह का कहना है उनके लिए पार्टी की तरफ से जो निर्णय लिया जाएगा वह हर निर्णय मंजूर है। संजय सिंह ने कहा कि पार्टी जो भी फैसला करती है कुछ सोच समझकर ही फैसला लिया जाता है। उन्हें पार्टी के फैसले पर कोई शिकायत नहीं है।

खबरें और भी हैं...