पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिला दिवस पर 20 लड़कियां हुईं सम्मानित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महिला दिवस हर साल दुनिया भर में महिलाओं को सम्मान देने के उद्देश्य से मनाया गया। ऐसे ही गत दिवस नाबार्ड (राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक) सेक्टर 34 चंडीगढ़ में भी महिला दिवस मनाया गया। जिसमें ईस्पर (इन्स्टीट्यूट फाॅर स्पेशल प्लानिंग एण्ड एन्वायर्नमेंट रिसर्च अमरावती एनक्लेव) की 20 लड़कियों ने भी इसमें हिस्सा लिया। ईस्पर की लड़कियों की ओर से वहां पर दो स्टाॅल लगाए। जिनमें अपने हाथों से बनी वस्तुएं डिस्पले की गई। स्टाॅल लगाने वाली लड़कियों को सम्मान के रूप में 5-5 सौ
रुपए ईमान के रूप में दिए गए। विजय बंसल ने बताया कि बैंक की ओर से लड़कियों और लेडी स्टाफ को गुलाब के फूलों और 900 रुपए के ईनाम से सम्मानित किया गया। अंत मे मुख्यातिथि मीना सिंह ने सब महिलाओं को महिला दिवस की हार्दिक बधाई और शुभ कामनाएं दीं।

खबरें और भी हैं...