पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

2018 Hyundai Creta फेसलिफ्ट भारत में हुई लॉन्च, पहले से ज्यादा दमदार फीचर्स

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ऑटो डेस्क। 2018  Hyundai Creta फेसलिफ्ट भारत में 21 मई को लॉन्च हो गई है। कंपनी ने इसके पेट्रोल वेरिएंट की शुरुआती कीमत 9.43 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) रखी है। साथ ही डीजल वेरिएंट के लिए शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) रखी है। भारतीय बाजार में 2018 Creta का मुकाबला Mahindra XUV500 फेसलिफ्ट और Jeep Compass से रहेगा। कंपनी ने इस नई कार में स्टाइल और इंटीरियर को लेकर काफी बदलाव किया है। साथ ही इसमें ढेरों नए फीचर्स भी दिए गए हैं।

 

पहली बार स्मार्ट इलेक्ट्रिक सनरूफ
2018  Hyundai Creta फेसलिफ्ट में सेगमेंट में पहली बार स्मार्ट इलेक्ट्रिक सनरूफ, 6-वे पावर्ड ड्राइवर सीट्स, स्मार्ट की-बैंड और वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही इसमें क्रूज कंट्रोल, मिरर लिंक, एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कार प्ले के साथ एक नया 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।

 

ऊपर दिए गए वीडियो में जानिए इसके दमदार फीचर्स के बारे में...

 

खबरें और भी हैं...