पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरेवाड़ी। रेवाड़ी के सर्कुलर रोड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक से एक आरोपी 21 लाख 36 हजार रुपये से भरा बैग चुराकर ले गया। आरोपी सीसीटीवी में बैग चुराते हुए साफ नजर आ रहा है। घटना बैंक के कैश काउंटर के बिल्कुल पास की है। कैश डिपॉजिट करवाने वाली एजेंसी का कर्मचारी बैंक में पैसे जमा करवाने के लिए आया था। उसने कुछ कैश जमा करवाकर बाकी पैसों से भरे बैग को कैश काउंटर के साथ में रख दिया। जहां से आरोपी उसे उठाकर फरार हो गया। आरोपी ने महज 30 सेकंड में पूरी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पढ़िए पूरा मामला...
- नेशनल हाइवे नंबर-8 पर स्थित बालाजी पेट्रोल पंप से एक कैश डिपाजिट करवाने वाली एजेंसी का कर्मचारी पैसों से भरा बैग लेकर चला था।
- वह सर्कुलर रोड स्थित पीएनबी बैंक में पहुंचा और बैग में रखे छोटे नोट पहले जमा करवा दिए। बैग में सिर्फ बड़े नोट रह गए। कर्मचारी के अनुसार 21 लाख 36 हजार रुपये के नोट बैग में बचे थे।
- उसने 12 बजकर 29 मिनट और 22 सेकंड पर उस बैग को कैश काउंटर के साइड में रख दिया। इसी दौरान एक किशोर वहां आता है। वह चुपके से बैग के नजदीक जाता है और उठा लेता है।
- बैग उठाते ही वह 12 बजकर 29 मिनट और 52 सेकंड तक फरार हो जाता है। वह कहीं आसपास नजर नहीं आता।
- कुछ देर बाद जब कैश डिपॉजिट कंपनी के कर्मचारी ने बैग देखा तो बैग वहां नहीं मिलने पर उसने बैंक में हल्ला मचा दिया।
सीसीटीवी चैक की तो नजर आया आरोपी
- बैंक में ढूंढने के बाद भी बैग नहीं मिला तो सीसीटीवी फुटेज चैक की गई।
- फुटेज में आरोपी साफ-साफ बैग चुराते नजर आ रहा है।
मौके पर पहुंचे डीएसपी, शुरू हुई जांच
- मौके पर डीएसपी सतपाल पहुंचे और जांच शुरू की। उनका कहना है कि आरोपी ने रैकी करके वारदात को अंजाम दिया है।
- बैंक मैनेजर एसएस गुप्ता का कहना है कि बैंक कर्मचारी पुलिस को पूरा सहयोग कर रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज की जांच चल रही है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.