पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Katihar News 21 Sacks Grabbed Driver With Government Grain And Handed Over To Police

21 बोरी सरकारी अनाज के साथ चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बलरामपुर के तेलता ओपी क्षेत्र के बिजोल गांव के समीप आॅटो से कालाबाजारी के लिए ले जा रहे 21 बोरी सरकारी अनाज के साथ ऑटो एवं ऑटो चालक को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया। बिजोल पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सह डीलर मो. नसीम के सरकारी खाद्यान्न आॅटो द्वारा ले जाया जा रहे 21 बोरी सरकारी अनाज को लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। आॅटो चालाक मो. कसबुल ने बताया कि सरकारी अनाज पैक्स अध्यक्ष शहर डीलर मो. नसीम की है। सूचना मिलते ही प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अनीश कुमार मंडल तेलता ओपी पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि संबंधित डीलर सह पैक्स अध्यक्ष के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

जब्त सरकारी अनाज।
खबरें और भी हैं...