पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर। यह तस्वीर है देवास के सकल पंच गवली यादव समाज के सामूिहक विवाह सम्मेलन के पूर्व निकले दुल्हनों के बाना (जुलूस) की। धूप में मेकअप खराब न हो इस कारण पहली बार समाज की 23 दुल्हनों काे 7 कार में करीब दो घंटे भ्रमण कराकर विवाह स्थल तक ले जाया गया। ये कारें समिति के आग्रह पर सम्मेलन में आए मेहमानों व अतिथियों ने नि:शुल्क उपलब्ध कराई थी। बाने में सभी दूल्हे आगे परंपरानुसार घोड़ी पर निकले।
इन स्थानाें से आए थे दूल्हा-दुल्हन पक्ष
- देवास, गुना, शुजालपुर, आगर-मालवा, कालीबिल्लौद, उज्जैन, बेटमा, नलखेड़ा, सारंगपुर, सीहोर, नीमच, देपालपुर, मंदसौर, सैलाना, ब्यावरा, सांवेर, तराना, खिचलीपुर और इंदौर आदि।
सम्मेलन में पहली बार सैनिक सम्मान
- एक और अनूठी बात इस विवाह में रही कि जिले के 16 भूतपूर्व व वर्तमान सैनिकों को भी सम्मानित किया गया। समाज की पत्रिका का विमोचन भी किया गया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.