पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकोरबा। देर रात बाइक से जा रहा शख्स ब्रेकर पर उछल गया और टूटी दीवार पर जा गिरा। युवक के सिर में गंभीर चोट लगी और उसकी मौत हो गई। रविवार को सुबह जब लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को दीवार से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
- हरदी बाजार चौकी इलाके में मलगांव निवासी पूर्व कोटवार विश्राम सिंह चौहान का बेटा मनोज (23) शनिवार की रात 9.30 घर से बाइक लेकर रलिया की ओर गया था। देर रात लौटते समय उसकी बाइक की रफ्तार अधिक थी।
- अमगांव मोड़ के पास बने ब्रेकर से उसकी बाइक उछल गई, जिससे वह नियंत्रण खो बैठा और वह बाइक समेत सीधे मोड़ से आगे महिपाल के घर की दीवार से जा टकराया। इससे मनोज का सिर फट गया। अधिक खून बहने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
- रविवार की सुबह जब महिपाल बाड़ी की ओर पहुंचा तो उसके होश फाख्ता हो गए। बाड़ी की दीवार पर रक्तरंजित शव नजर आ रहा था। जब बाहर की ओर जाकर देखा गया तो पास में युवक की बाइक भी पड़ी थी।
अंधे मोड़ से हादसा, बचने के लिए बनाया नाली
- घटना स्थल पर अंधा मोड़ है। जहां पूर्व में कई भारी वाहन पलट चुके हैं। बाइक सवार दो लोगाें की मौत भी हो चुकी है। एक बार तेजरफ्तार ट्रेलर सड़क से उतरकर महिपाल सिंह के बाड़ी का दीवार तोड़ते हुए आंगन तक पहुंच गया था। घटना में आंगन में झाड़ू लगा रही महिपाल की बेटी बाल- बाल बच गई थी।
शादी के लिए परिवार खोज रहा था रिश्ता
- मनाेज 4 भाई व 2 बहनों में बड़ा मंझला पुत्र था। परिवार वाले उसके शादी के लिए रिश्ता खोजने में लगे थे। इस साल उसकी शादी करने की प्लानिंग बनी थी। शादी से पहले कमाने-खाने के लिए मनोज ने दो दिन पहले ही ट्रेलर चलाना शुरू किया था।
ब्रेकर बनाया पर संकेतक नहीं लगाया इसलिए धोखा
- हरदीबाजार के साथ जिले की थाना-चौकी में पुलिस ने सर्वे कर एक्सीडेंट रोकने दुर्घटनाजन्य स्थल पर ब्रेकर बनवाए। अमगांव मोड़ भी दुर्घटनाजन्य क्षेत्र है। इसलिए वहां पर भी ब्रेकर बनाया। एसईसीएल समेत अन्य विभाग ने संकेतक लगाने पर ध्यान नहीं दिया। इससे ब्रेकर का दूर से पता नहीं चलता है और लोग हादसे का शिकार होते हैं।
फोटो/वीडियो : मनोज शर्मा
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.