पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

23 साल की एक्ट्रेस का आरोप: तीन लोगों ने बंधक बनाकर किया गैंगरेप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चेन्नई.   चेन्नई की  एक एक्ट्रेस के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। 23 साल की इस एक्ट्रेस का आरोप है कि तीन लोगों ने बंधक बनाकर उसके साथ गैंगरेप किया। इतना ही नहीं, बदमाश  करीब 1.20 लाख रुपए की सोने की चैन और 3000 रुपए कैश लेकर भाग गए। घटना चेन्नई के पोरुर इलाके के कुंदराथुर की बताई जा रही है। डायरेक्टर ने ऑडिशन के नाम पर बुलाया था...
 
- एक्ट्रेस ने पुलिस को बताया, "एक सप्ताह पहले एक आदमी का फोन मेरे पास आया। उसने खुद का नाम कुमार बताया और कहा कि वह एक प्रोड्यूसर है।" प्रोड्यूसर ने एक्ट्रेस को पोरुर के  कुंदराथुर में मीटिंग तय की। जब एक्ट्रेस वहां पहुंची तो वहां दो लोग उसे मिले। उन लोगों ने बताया कि कुमार ने उन्हें भेजा है।  इन लोगों ने एक कैब बुक की। एक आदमी एक्ट्रेस के साथ कैब में बैठा और दूसरा आदमी पीछे-पीछे बाइक से आया। जब वे कुंदराथुर पहुंचे तो कथित प्रोड्यूसर और इन दोनों ने चाकू की नोंक पर उसका रेप किया।
 
बदमाशों ने वीडियो भी बनाया
 
- एक्ट्रेस ने कहा है कि  बदमाशों ने पूरी घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड किया है। साथ ही धमकी दी है कि अगर घटना के बारे में पुलिस को बताया   तो इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा। 
 
पुलिस जांच में जुटी
 
- एक्ट्रेस की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। और एक्ट्रेस ने जो हुलिया बताया है उशके आधार पर  आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।