पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

देवघर में एम्स के लिए 236 एकड़ जमीन ट्रांसफर, एम्स बनने का रास्ता साफ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची.   देवघर के देवीपुर में एम्स के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव निधि खरे ने बताया कि एम्स के लिए जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी हो गई है। देवघर के डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने इसके लिए देवीपुर में चिह्नित 236 एकड़ जमीन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के अंडर सेक्रेट्री के नाम ट्रांसफर कर दिया है।

 

देवघर के देवीपुर अंचल के तीन मौजा सुल्तानपुर, रामपुर और उत्तमपुर की जमीन पर एम्स परिसर का निर्माण होना है। इसके लिए जमीन के चयन के बाद पिछले साल 26 दिसंबर को कैबिनेट की बैठक में जमीन अधिग्रहण की मंजूरी दी गई। फिर सरकार ने इन 236 एकड़ रैयती जमीन का अधिग्रहण का काम पूरा किया।  इस जमीन पर चहारदीवारी का निर्माण कार्य भी पूरा हो चुका है। अौर अब इसे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को ट्रांसफर कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं...