पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

25 नेवी अफसर बाइक से 21 दिन में तय करेंगे 6 Km की दूरी, तटीय सुरक्षा के लिए उठाया ये कदम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नई दिल्ली. फोटो दक्षिण के आखिरी कोने रामेश्वरम के धानुषकोडी की है। इसमें दिख रहे बाइकर्स भारतीय नौसेना के अफसर हैं। नेवी के 25 अफसरों की टीम तटीय सुरक्षा के महत्व को बताने के लिए जामनगर से कोलकाता के लिए निकली है। इसमें नेवी की महिला अफसर भी हैं। 21 दिन के इस एक्सपीडिशन में नेवी अफसरों की टीम नौ तटीय राज्यों को छुएगी। तटीय सुरक्षा की खातिर... 

 

- इस दौरान टीम 6 हजार किमी की दूरी नापेगी। इस दौरान टीम रास्ते में पड़ने वाले सभी ऐतिहासिक लाइटहाउस का भी मुआयना करेगी।

- 10 बाइक पर 20 सदस्य हैं और 5 अन्य अफसर इन्हें कार से कंपनी दे रहे हैं। यह टीम ओडिशा होते हुए कोलकाता के रास्ते में है।

- टीम एक दिन में करीब 250 से 325 किमी का सफर तय कर रही है और रास्ते में मिलने वालों को तटीय सुरक्षा को लेकर जागरूक कर रहे हैं। टीम के इसी हफ्ते कोलकाता पहुंचने की उम्मीद है।  

 

कल ही नौसेना की 6 महिला अफसर 254 दिन में दुनिया का सफर पूरा कर लौटीं

 

 

- नौसेना की 6 जांबाज महिला अफसर समुद्र के रास्ते दुनिया का चक्कर लगाकर सोमवार को गोवा तट पर पहुंचीं।

- यहां रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने इनका स्वागत किया। इस टीम ने आईएनएस तारिणी से पिछले साल 10 सितंबर को परिक्रमा शुरू की थी।

- लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी की अगुवाई में टीम ने 254 दिन में 26 हजार समुद्री मील का सफर तय किया।

- इस दौरान 140 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार वाली हवाओं और 10-10 मीटर ऊंची लहरों ने उनका रास्ता रोका, पर लड़कियों का हौसला नहीं डिगा।