पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Murhu News 25 Thousand Rupees Given For The Treatment Of A Scorched Girl

झुलसी बच्ची के इलाज के लिए दिए 25 हजार रुपए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चेक सौंपती डालसा सचिव।

खूंटी | मुरहू थाना क्षेत्र के पेरका निवासी 11 वर्षीय चांद तिडू 16 फरवरी को अपने घर में लकड़ी के चूल्हे पर भोजन पकाने के क्रम में आग से बुरी तरह झुलस गई थी। डालसा सचिव निताशा बारला के प्रयास से नाबालिग को बेहतर उपचार के लिए रिम्स भेजा गया था। रिम्स में इलाजरत चांद तिडू को देखने के लिए डालसा सचिव निताशा बारला रविवार को रिम्स पहुंची। वहां उन्होंने बर्न केस की इलाजरत बच्ची को जिला विधिक सेवा प्राधिकार खूंटी द्वारा 25 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की। जिसे उसकी मांं डोबा तिड़ू ने प्राप्त किया। मौके पर समाज कल्याण विभाग के शिवाजी प्रसाद भी उपस्थित थे। मौके पर डालसा सचिव निताशा बारला ने उपस्थित चिकित्सक से बर्न केस की इलाजरत चांद तिडू के तबियत के विषय में जानकारी ली। साथ ही जल्द ठीक होने की कामना भी की।
खबरें और भी हैं...