पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

10 साल की नाबालिग का दुष्कर्म कर हत्या कर दी, बारात में अाया था आरोपी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कवर्धा। शादी में आए दूल्हे के दोस्त ने दुल्हन की 10 वर्षीय चचेरी बहन का दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी। उसका शव गुरुवार को नहर के पास निर्वस्त्र हालत में मिला। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी ने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है। नाबालिग के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।  

 

 

 

लड़की को बहलाकर नहर की ओर ले गया

 

- पुलिस के मुताबिक पोड़ी पुलिस चौकी इलाके के बघर्रा गांव में बुधवार को अक्षय तृतीया पर एक लड़की की शादी थी। यहां कुंडा थाना क्षेत्र के खैर टोकरी गांव से बारात आई थी। 

-  गुरुवार को सुबह जब विदाई का समय आया तो सभी ने दुल्हन की 10 वर्षीय चचेरी बहन को ढूंढना शुरु कर दिया। उसका शव गांव से लगे नहर के पास मिला। शव पर कपड़े नहीं थे। सूचना पर पुलिस आई और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।

- गुरुवार को पूछताछ में घर वालों ने बताया कि लड़के पक्ष से आए दूल्हे के दोस्त उत्तम साहू (25) के साथ उसे आखिरी बार देखा गया था। पुलिस ने उत्तम साहू को पकड़कर पूछताछ की। पहले तो वो अनजान बनता रहा पर जब पुलिस ने कड़ाई से पूछा तो उसने गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी ग्राम रेहटा का रहने वाला है। 

 

पोल खुलने के डर से की हत्या

 

- आरोपी ने बताया कि वो मृतका का नहर के पास बहलाकर ले गया। वहां उसने उसके साथ जबरदस्ती शुरु कर दी। विरोध करने पर डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया। उसे लगा कि कहीं मामला खुल न जाए। ऐसे में उसने नाबालिग की हत्या की दी। शव नहर के पास फेंककर शादी में शामिल हो गया।

 

 

कंटेंट और फोटो : राकेश कुमार जायसवाल 

खबरें और भी हैं...