पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hamirpur News 26 Lakhs To Be Spent On Rejuvenation Of Pg College Buildings File Sent To Director

पीजी कॉलेज की बिल्डिंग्स के कायाकल्प पर खर्च होंगे 26 लाख, निदेशक को भेजी फाइल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अणु स्थित पीजी कॉलेज हमीरपुर के विभिन्न ब्लॉक भवनाें के कायाकल्प पर कॉलेज प्रबंधन करीब 26 लाख रुपए खर्च करने को तैयार हो गया है। इसे खर्च करने की मंजूरी प्रिंसिपल ने शिक्षा निदेशक से मांग ली है। यह पैसा कॉलेज का अपना ही है, पर खर्च करने की मंजूरी डायरेक्टर से लेना जरूरी होती, जो शीघ्र मिल जाएगी।

इसके अलावा कॉलेज के भीतर स्टूडेंट्स को नई सुविधाएं जुटाने के लिए नैक की टीम आने से पहले कई तरह के विभिन्न कार्याे पर भी लाखों खर्च करने की तैयारी अलग से शुरू हो गई है, रूसा से आने वाले करीब 90 लाख से कई सुविधाएं जुटाई जाएंगी। ताकि टीम को कागजों में नहीं बल्कि धरातल पर कार्य नजर आएं। प्रिंसिपल डॉ. अंजू वत्ता सहगल कॉलेज के टीचरों सहित स्टूडेंट्स को भी क्लास वाइज जाकर जागरूक कर चुकी हैं। इस वक्त उनका फोकस पूरी तरह से कॉलेज के लिए ए-ग्रेड लेना है। ताकि जो ग्रांट यूजीसी की और से नैक की इंस्पेक्शन के बाद मिलती है वह मिल सके और उसमें ज्यादा से ज्यादा इजाफा हो सके।

लाइब्रेरी के लिए बना सीधा रास्ता: कॉलेज प्रबंधन ने हाल ही में जर्जर हो चुके दो बड़े हाल नुमा क्लास रूम सहित गैलरी को गिराया है। अब यहां से कॉलेज लाइब्रेरी के लिए सीधा रास्ता बना दिया, इस नई सुविधा से स्टूडेंट्स को नई लाइब्रेरी जाने के लिए पुरानी बिल्डिंग का चक्कर नहीं लगाना पड़ रहा है। कमरों की जो जगह खाली हुई इस जगह को सुंदर एरिया के रूप में विकसित करने का प्लान तैयार हा़े गया है। यहां बैठने के लिए बैंच लगेंगे, वारिश से बचने के लिए एक शैड बनेगा, ताकि वारिश के वक्त क्लास रूम के आगे और गैलरी में भीड़ जमा न हो और पढ़ाई सुचारू चलती रहे। जाे गैलरी तोड़ दी है, उसकी जगह अब टीन की छत वाली गैलरी बनेगी।

नैक की टीम का दौरा नए सेशन में करीब चार-पांच माह के भीतर तय करवाया जा रहा है, टीम अप्लाई करने के बाद ही आती है, कॉलेज में नियमों के हिसाब से जो भी सुविधाएं मौजूद होनी चाहिए, उनको धरातल पर जुटाने को कई काम शुरू करवाए हैं, क्योंकि कागज दिखाने से सुविधाओं के नंबर नहीं मिलेंगे। 26 लाख खर्च करने की मंजूरी डायरेक्टर से मांग ली है, करीब 90 लाख रूसा से मिलेंगे।
डॉ. अंजू बत्ता सहगल, प्रिंसिपल।

खबरें और भी हैं...