पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंउच्छल। यहां के नाना वाघशेपा गांव की 19 वर्षीय युवती को गांव के ही 3 संतानों के पिता ने जबर्दस्ती रिक्शे में बिठाकर उसका ज्यादती की। इस कार्य में उसकी मदद संदीप नाम के एक पुलिसकर्मी ने की। इस मामले ने युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को अरेस्ट किया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। सूरत में दोस्त के कमरे में किया दुष्कृत्य...
तापी जिले के उच्छल तहसील के नाना वाघशेपा गांव में रहने वाला 3 संतानों का पिता मनीष नेहरू वसावा ने गांव की ही 19 वर्षीय युवती को 26 मार्च 2018 को दोपहर 2 बजे उच्छल के नारणपुर गांव के बस स्टैंड से युवती को बिठाया था। उसे धमकी देते हुए हाथ पकड़ा और रिक्शे में बिठाकर सोनगढ़ लाया। वहां से बस से उसे सूरत ले आया। जहां अपने एक दोस्त के कमरे में ले गया, फिर कमरा बंद कर युवती से ज्यादती की।
सिलसिला जारी रहा
कुछ दिन बाद मनीष वसावा ने युवती को ईडर ले गया, जहां उससे लगातार 8 दिनों तक उसकी मर्जी के खिलाफ ज्यादती की। इस काम में सोनगढ़ निवासी पुलिसकर्मी दोस्त संदीप ने उसकी मदद की। युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी, उधर युवती को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले गई।
कानून का रक्षक ही आरोपी का मददगार
इस मामले में जांच में पुलिस ने यह पाया है कि 3 संतानों के पिता मनीष वसावा द्वारा युवती से ज्यादती में एक पुलिसवाला सहयोगी रहा है। पुलिस ने उसे मनीष के साथ अरेस्ट कर लिया है। इसके अलावा पुलिस ने एक और आरोपी को अरेस्ट किया है जिसके नाम और पते का खुलासा नहीं किया गया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.