पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फिरोजाबाद: आंधी-तूफान के कारण 3 लोगों की मौत, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फिरोजाबाद. उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शनिवार शाम आंधी चलने के कारण हुए हादसों में 3 लोगों की मौत हो गई। इससे पहले मौसम विभाग ने पहले ही आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की थी। पिछले तीन हफ्ते से देश के कई हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के असर से मौसम खराब हो चुका है। इसके चलते 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

 

 

यूपी में फिर 3 लोगों की मौत

- रिलीफ कमिश्नर संजय कुमार ने बताया कि फिरोजाबाद में आंधी और मौसम खराब होने के कारण 3 लोगों की मौत हो गई है।

 

 

रविवार को 39 लोगों की हुई थी मौत
- मौसम ने रविवार को भी यूपी में तबाही मचाई था। देश के उत्तर से लेकर दक्षिणी और पूर्व से लेकर पश्चिमी हिस्सों में आंधी-तूफान ने तबाही मचाई थी। आंधी, तूफान और बारिश की वजह से उत्तर प्रदेश में 39 लोंगों की मौत हो गईं थी जबकि 53 लोग घायल हो गए थे। जोरदार तूफान के कारण दिल्ली, मुरादाबाद, गाजियाबाद में 12 से अधिक ट्रेनें कई घंटों तक फंसी रहीं।

 

इन जिलों में हुआ सबसे अधिक नुकसान

- आंधी-तूफान-बारिश से कहीं सैकड़ों पेड़ उखड़ गए, कहीं दीवार ढह गई। कासगंज, संभल, गाजियाबाद, बाराबंकी और सहारनपुर में सबसे ज्यादा जानमाल का नुकसान हुआ था।

 

20 से ज्यादा राज्यों में आंधी-तूफान का खतरा

- 17 मई को मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी कर अगले 3 दिन के लिए उत्तर और उत्तर पश्चिम के 20 से ज्यादा राज्यों में तूफान का खतरा बताया था। साथ ही राजस्थान में फिर से धूलभरी आंधी की आंशका जताई गई है।

खबरें और भी हैं...