पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइटारसी /(एमपी)। केसला ब्लाक में दो अर्थियों पर एक परिवार को गांववालों ने विदाई दी। सड़क हादसे में जान गंवाने वाले पति-पत्नी और छह साल के पुत्र की अंतिम यात्रा गांव की गलियों से नदी किनारे श्मशान घाट पहुंची जहां बुजुर्ग पिता लालजीराम ने कांपते हाथों से बेटे-बहू का दाह संस्कार किया। छह साल के पोते के शव को दफनाया गया।
- शनिवार को गांव में सन्नाटे सा माहौल था। यादव परिवार के घर के सामने दो अर्थियां तैयार की गईं।
- एक पर महेश यादव और पुत्र मोहित और दूसरी अर्थी पर महेश की पत्नी प्रभा बाई के शव को रखा गया।
- दोपहर दो बजे पति-पत्नी और पुत्र की अर्थियां एक साथ उठीं। तीन शवों की दो अर्थी एक साथ देख गांव के लोगों की आंखें भीग गईं।
- श्मशान घाट में 55 साल के बुजुर्ग पिता ने बेटे-बहू और पौते के शव को मुखाग्नि दी।
- साधपुरा की नदी के पास बने श्मशान घाट में दंपती व उनके पुत्र का अंतिम संस्कार किया गया। बालक मोहित के शव को दफनाया गया।
महेश का भाई वेंटिलेटर पर
- हादसे में घायल मृतक महेश का भाई उमेश यादव नर्मदा अस्पताल में वेंटिलेटर पर है। उमेश की हालत गंभीर बनी हुई है।
- बाइक को टक्कर मारने वाली कार एमपी 04 सीसी 5164 केसला थाने में खड़ी है। कार के ड्राइवर अभिषेक गौर के खिलाफ केस दर्ज हो चुका है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.