दुर्घटना में 2 नाबालिग सहित 3 लोग घायल
तोरपा|कोचा करंज टोली के पास हुई सड़क दुर्घटना में दो नाबालिग सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों में बिरसा मांझी 35 वर्ष, नेहा कुमारी 10 वर्ष तथा 6 वर्षीय निशा कुमारी शामिल है। घायल हुए सभी एक बाइक से अपने घर रनिया के केलो गांव जा रहे थे। तपकरा थाना क्षेत्र के कोचा करंज टोली के पास अज्ञात बाराती वाहन टक्कर मार कर फरार हो गया। शुक्रवार देर शाम हुई घटना में तीनों घायलों को 108 एंबुलेंस द्वारा रेफरल अस्पताल तोरपा लाया गया। इनमें बिरसा मांझी गम्भीर रूप से घायल हैं।