पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शनिदेव मंदिर में 30 यूनिट ब्लड डोनेट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अंबिका माता एवं शनिदेव मंदिर टिब्बी में शनिवार को मंदिर कमेटी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें मंदिर से जुड़े भक्तों ने करीब 30 यूनिट रक्तदान किया। रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा इसमें सहयोग किया गया। मंदिर में शनि सिंघनापुर से लाई गई अखंड ज्योति भी स्थापित की गई। सिंघनापुर से आए भक्तों ने यह ज्योति मंदिर में पहुंचाई। इस मौके पर कलश यात्रा भी ख्लोखर नरेली, देई का नौण व सन्दोल से निकाली गई। मंदिर कमेटी के सदस्य गोगी राणा ने बताया कि पहली बार सिंघनापुर से इस तरह की अखंड ज्योति मंदिर में लाई गई है। रविवार को मंदिर परिसर में फ्री आई चेकअप कैंप भी लगाया जाएगा। इसके बाद जो श्रद्धालु सिंघनापुर से आए हैं उन्हें तीन दिवसीय धार्मिक यात्रा पर ले जाया जाएगा। यात्रा ज्वाला जी से होती हुई यह वैष्णो देवी तक जाएगी। महाराष्ट्र से आए श्रद्धालुओं को हिमाचली संस्कृति से भी खासतौर पर रूबरू करवाया गया। मंदिर में 101वां भंडारा भी लगाया गया।

खबरें और भी हैं...