- Hindi News
- National
- Kullu News 3165 Crore Drinking Water Schemes Approved For Banjar Light Shourie
बंजार हलके के लिए 31.65 करोड़ की पेयजल योजनाएं स्वीकृत: शौरी
कुल्लू | बंजार विधानसभा के विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि आने बाले समय में बंजार विधानसभा क्षेत्र के हर घर में नल लगेगा। जल जीवन मिशन के अंतर्गत इस वर्ष बंजार विस में 10 बड़ी पेयजल योजनाएं स्वीकृत हुई हैं। जिन पर लगभग 31 करोड़ 65 लाख रुपए खर्च होंगे। योजनाओं की स्वीकृति के लिए सुरेंद्र ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर औऱ जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह का धन्यवाद किया है। विधायक सुरेन्द शौरी ने इन योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और कहा कि उनका प्रयास है कि बजट में स्वीकृति मिलने के बाद जल्दी योजनाओं को धरातल में उतारा जाए। आने वाले समय में हर घर में पीने के लिए स्वच्छ पानी की सुविधा प्रदान की जाए।